कुशीनगर, जनवरी 5 -- तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के चखनी खास निवासी एक मासूम को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइकसवार ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल बच्चे को लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने की दशा में चिकित्सक ने उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रविवार को चखनी खास निवासी अभिराज पुत्र रवि चौहान उम्र 7 वर्ष घर के बाहर खेल रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइकसवार ने उसे ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी तमकुहीराज लेकर पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य नहीं होने की दशा में उसे जिला म...