बहराइच, सितम्बर 9 -- बहराइच, संवाददाता। अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकरा गई। पिकअप पर सवार आधा दर्जन थे। इनमें चार मजदूर घायल हो गए और एक की मौत हो गई। मजदूर भगवानपुर गांव से खैरीघाट आ रहे थे तभी भगवानपुर सिकन्दरपुर के मध्य पेड़ से टकरा गया। तीन घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर दो को डिस्चार्ज कर दिया। एक को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। खैरीघाट थाने के सीतापुरवा गांव से आधा दर्जन मजदूर हरदी थाने के भगवानपुर गांव में मजदूरी करने गए थे। वह सोमवार रात लगभग दस बजे एक डग्गामार पिकअप पर सवार होकर खैरीघाट आ रहे थे। भगवानपुर सिकन्दरपुर के मध्य तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। जिसके चलते सीतापुरवा निवासी ननकू पुत्र चंदर, गुड्डू हरिनाम सिंह आदि पांच लोग घायल हो गए। तीन गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.