सासाराम, मई 2 -- दिनारा,एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र के दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर देवरियां टोला के समीप एक अनियंत्रित बैगन लदे पिकअप ने दो महिलाओं को रौंद दिया। घटना गुरुवार अहले सुबह की बताई जा रही है। जख्मी देवरियां टोला निवासी भरत चौधरी की लगभग 25 वर्षीय पुत्री संजी देवी एवं लगभग 35 वर्षीय मनोरमा देवी बताई जाती हैं। दोनों सगी बहनें विवाहित हैं। घटना के बाद पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। झड़प के दौरान एक एएसआई को पीटा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अहले सुबह दोनों बहनें सड़क पर टहलने की लिए निकली थी। तभी दिनारा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित बैगन लदा पिकअप ने दोनों को रौंद दिया। जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गई। दोनों की हालत गंभीर है। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल बिक्रमगंज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद...