प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- रानीगंज (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार शाम रानीगंज पावर हाउस के पास तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर ने सड़क किनारे सब्जी की खरीदारी करने आए लोगों को कुचल दिया। इससे छह लोग घायल हो गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी को रानीगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भाग रहे डंपर चालक को तीन किलोमीटर दूर लोगों ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। रानीगंज कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पावर हाउस के पास लोग हाईवे किनारे लगी दुकानों पर सब्जी खरीद रहे थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे मुगरा बादशाहपुर की की ओर से आ रहा डंपर पावर हाउस के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। उसने हाईवे किनारे खड़ी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.