जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर-हाता रोड पर सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास आज एक डंपर ने बिजली के खंभे में धक्का मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके कारण सुबह करीब पांच बजे से ही उस क्षेत्र में बिजली नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की गति काफी तेज थी जिसके कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और उसने बिजली के पोल में धक्का मार दिया। लोगों के अनुसार शुक्र रहा कि इसके कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जाता है। बिजली विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.