कन्नौज, अक्टूबर 27 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। फर्रुखाबाद रोड पर कस्बा समधन के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। अपनी ससुराल से घर वापस जा रहे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार की शाम फर्रुखाबाद जिले के ग्राम शेखपुर (कमालगंज) निवासी बाइक सवार दिलशाद (30) पुत्र रियाज अपने घर वापस जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया। गम्भीर रूप से घायल दिलशाद को स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि युवक की शादी तकरीबन डेढ़ साल पहले हुई है। मृतक की छह माह की एक बच्ची है। मौत की खबर से पर...