रांची, जून 11 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। मंगलवार शाम चैनगड़ा गांव के खुटेर टोला निवासी 32 वर्षीय निर्मल मिंज की मौत अनियंत्रित ट्रैक्टर (जेएच01ईटी 8947) के पलटने से हो गई। जानकारी के अनुसार, निर्मल ट्रैक्टर में ईंट लोड कर उमेडंडा से चैनगड़ा की ओर जा रहे थे। ऐरूद गांव के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और चालक निर्मल मिंज उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.