मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाठक बरी गांव के पास गुरुवार की शाम छह बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से आटो सवार दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी सरोई में भर्ती कराया है। प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के कर्मा बाजार निवासी आटो सवार लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज गांव किसी काम से आए थे। यहां से अपने घर वापस लौट रहे थे। चालक आटो लेकर जैसे ही विंध्याचल के पाठक की बरी गांव के पास पहुंचा। तभी जिगना से गैपुरा जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने आटो में टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त आटो से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई में भर्ती कराया। घायलों ...