जौनपुर, नवम्बर 13 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वीटी गर्ल्स इंटर कालेज के सामने बुधवार की रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर ट्रेलर के साथ दूर तक चला गया। हादसे में चालक और खलासी मामूली रूप से घायल हो गए। बुधवार की रात में गिट्टी लदा एक ट्रेलर शाहगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई। जिससे ट्रेलर वीटी गर्ल्स इंटर कालेज के पास एक विशालकाय पाकड़ के पेड़ से टकरा गया। ट्रेलर की गति इतनी तेज थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ समेत ट्रेलर नाली को तोड़ते स्कूल की दीवार के किनारे जा कर रुक गया। हादसे में मामूली रूप से घायल चालक विकास शर्मा निवासी मालीपुर और खलासी एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.