देवघर, फरवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर स्टेडियम के समीप गुरुवार सुबह अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे शीशम पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित ट्रक पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराया और फिर गड्ढे में पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान जिले के सारवां थाना क्षेत्र के पलगंजिया गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय रमेश यादव के रूप में की गई है। वहीं ट्रक सवार दो व्यक्ति दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों को माम...