आरा, जनवरी 19 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय सहार थाना क्षेत्र के खैरा बाजार पर बने चेकपोस्ट के समीप एक अनियंत्रित बालू लदा ट्रक दुकानों में जा घुसा। घटना रविवार की रात करीब दो बजे की बताई जाती है। इस हादसे में दो दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रक पहले सुरेश शाह की मिठाई दुकान में जा घुसा। इसके बाद पास ही स्थित रामू केशरी की किराना दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना में खाने-पीने का सामान, टेबल-कुर्सी, आलमारी सहित कई कीमती सामान नष्ट हो गए। दुकानदारों के अनुसार इस हादसे में नुकसान का अनुमान लगभग दो लाख रुपये लगाया गया है। पीड़ित दुकानदारों ने सहार थाने में लिखित आवेदन दे दोषी ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई एवं उचित मुआवजे की मांग की है। 27 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार शाहपुर। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश...