सीतामढ़ी, मार्च 2 -- रीगा। थाना क्षेत्र के पकड़ी दोहरा पथ में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से महिला बुरी तरीके से जख्मी हो गई। महिला की पहचान सिराही गांव के जीतन राम की 35 वर्षीय पत्नी साबित देवी के रूप में की गई है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने बताया कि महिला निजी काम से बाजार जा रही थी। इसी दौरान दोहरा जाने वाली पथ में अनियंत्रित ट्रक ने महिला को ठोकर मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीये लोगों ने महिला को गंभीर स्थिति में सीतामढ़ी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए महिला को रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला को बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...