नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सीलमपुर इलाके में अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर छह लोगों को टक्कर मार दी। घायलों में 27 वर्षीय नूरी, 55 वर्षीय अफसारी, 25 वर्षीय हसीन उर्फ सोनू, 18 वर्षीय महक, 25 वर्षीय फूलबी और 11 वर्षीय अयान शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य है। इनमें नूरी की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोपी टेंपो चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चालक की पहचान अनुज चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोनू अपने परिवार के साथ सीलमपुर के जी-ब्लाक में रहता है। उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से उनकी मामी अफसरी अपने बेटी नूरी के साथ यहां आई हुई है। शनिवार को शास्त्री पार्क में रहने वाली उनकी बहन घर आई थी। रात करीब 12 बजे पूरा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.