भभुआ, मार्च 9 -- पेज तीन की खबर अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल सभी घायलो का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया भभुआ मोहनियां मुख्य पथ पर मरिचांव गेट के पास हुई घटना भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ मोहनियां मुख्य पथ पर मरिचांव गेट के पास अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल भभुआ थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी सुबाष सिंह की पुत्री रुचि कुमारी, स्व. बद्री सिंह के पुत्र विजय सिंह , मराछू सिंह के पुत्र सत्यजीत सिंह व विजय सिंह की पत्नी गंगोत्री देवी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने गांव से टेंपो में सवार होकर भभुआ के लिए आ रहे थे। तभी मरिचांव गेट के पास अनियंत्रित होकर ट...