अलीगढ़, जुलाई 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रौढ़ सतत् शिक्षा एवं विस्तार केन्द्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह व्याख्यान सामाजिक कार्य विभाग के पूर्व अध्यक्ष, प्रोफेसर नसीम अहमद खान द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रो. खान ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है, ताकि जनसंख्या वृद्धि और उसके सामाजिक व पर्यावरणीय प्रभावों पर ध्यान आकर्षित किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिवस की शुरुआत 1989 में हुई थी और तब से यह दिन महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय प्रवृत्तियों और चुनौतियों को रेखांकित करने का एक प्रमुख मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.