देवरिया, फरवरी 14 -- गौरीबाजार(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम। ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़ गई और विद्युत पोल से जा टकराई। विद्युत पोल टूट कर गिर गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार में देवरिया की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवारों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गौरीबाजार उपकेंद्र से जुड़े वेस्ट फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। बताया जाता है कि विद्युत पोल टूटने के कारण उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। पुलिस की सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इसके चलते दर्जनभर गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़...