बलिया, फरवरी 15 -- बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरिया गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौद दिया। सभी का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बड़की सेरिया निवासी राजगुरु सिंह की बेटी की शुक्रवार की रात शादी थी। देर शाम बारात जनवासे में पहुंची थी। वहां से बाराती गाजे-बाजे के साथ लड़की पक्ष के दरवाजे पर द्वार पूजा के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि बांसडीहरोड-सोनवानी मार्ग से बारात गुजर रही थी। इसी बीच रात करीब साढ़े आठ बजे बांसडीहरोड की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर बारात में घुस गयी तथा बारातियों की आगवानी कर रहे दूल्हन के भाई गौरव सिंह के साथ ही बड़की सेरिया निवासी अम्बर सिंह व नरेंद्र तुरहा को रौद दिया। इसके बाद गाड़ी ईट व पेड़ से टकराते हुए गड्ढे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.