औरंगाबाद, जुलाई 16 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के नवीनगर मुख्य मार्ग पर थाना मोड़ और बिचला मोड़ के बीच मंगलवार को एक अनियंत्रित कार की टक्कर से 12 वर्षीय बालक विकास कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास कुटुंबा निवासी सुरेंद्र राम का पुत्र था। घायलों में विकास की 10 वर्षीय बहन संध्या कुमारी, कुटुंबा निवासी विकास कुमार सिंह की पत्नी माला सिंह (40 वर्ष) और कोइरी बिगहा निवासी अरुण कुमार की पत्नी शोभा कुमारी (35 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, माला और शोभा जीविका समूह से जुड़ा कार्य पूरा कर कुटुंबा से लौट रही थीं। उसी समय विकास और संध्या घर के बाहर खेल रहे थे। नवीनगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों और कुटुंबा पुलिस ने तुरंत घायलों को रेफ...