हजारीबाग, जून 13 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के तेलियाबाट के पास एक अनियंत्रित ऑटो गुरुवार सुबह सात बजे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक और सवार दो महिलाएं और तीन पुरूष घायल हो गए। इस दुर्घटना में ऑटो में फंसे चालक घुघुलिया निवासी सत्तार अंसारी को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो में टाटीझरिया के बेरहो निवासी संतोष महतो और विष्णुगढ के मूरगांवो गांव के निवासी लियाकत अंसारी के परिजन बैठे हुए थे। टाटीझरिया से दारू की ओर जाने के क्रम में तेलियाबाट के पास ढलान में ऑटो अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर सडक किनारे सखुआ पेड से जा टकराया। इसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सवारियों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। लोगों के सहयोग से ऑटो में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया । सभी घायलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.