हरदोई, जनवरी 9 -- सुरसा। ग्राम जूरा निवासी ऑटो चालक राजेश की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौके पर मौत हो गई। राजेश रोडवेज बस अड्डा सुरसा से सवारी लेकर मिश्रित थाना क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान टड़ियावां थाना क्षेत्र में अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक के भाई मदारी उर्फ ब्रजेश ने बताया कि राजेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसने हाल ही में ऑटो खरीदा था और उसी से रोजी-रोटी चला रहा था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.