महाराजगंज, जनवरी 11 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा-खनुआ मार्ग पर डंडा नदी पुल के पास नौतनवा की तरफ से आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई मे गिर गया। रिक्शे को खाई की तरफ जाता देख लोगों ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची खनुआ चौकी पुलिस ने ई रिक्शा को बाहर निकलवाया। डंडा नदी पुल के पास नौतनवा की तरस से ई रिक्शा चालक राम प्रताप निवासी लोहसी खनुआ की तरफ आ रहा था। अभी डंडा नदी पुल के पास पहुंचा ही था कि नदी की पटरी पर ई रिक्शा चालक के गांव के ही कुछ लोग आपस मे कहासुनी कर रहे थे। ई रिक्शा चालक उन्हीं लोगों को देखने चला गया और हैंडब्रेक नहीं लगा पाया। तब तक ई रिक्शा खाई की तरफ जाने लगा। उसमें बैठे महिलाएं व पुरुष धीरे-धीरे किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाए। ई रिक्शा खाई की तरफ जाता देख ई रिक्शा चालक दौड़ा लेकिन रिक्शा को नहीं रोक सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.