सिमडेगा, सितम्बर 7 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। झामुमो महिला मोर्चा की बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड महिला समिति का गठन किया गया। जिसमें अनिता सोरेंग को अध्यक्ष, सुनीता नायक को सचिव, स्वर्णलता बागे, देवनेशिया कुल्लू को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य रुप से पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, सचिव मो शफीक खान आदि उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में उपस्थित महिलाओं से पार्टी के साथ जुड़कर लोगों की सेवा करने और क्षेत्र का विकास करने की अपील की। बैठक में फिरोज अली, सुनील खेस, जुसफ लुगुन, अनस आलम, कोमल कुल्लू सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...