रांची, जनवरी 31 -- रांची। अनिता गर्ल्स हाई स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। विभिन्न स्पर्द्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। येलो हाउस की टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। ब्लू हाउस की टीम उपविजेता रही। ग्रीन हाउस को तीसरा व रेड हाउस को चौथा स्थान मिला। ज्योति खेस को चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता महेंद्र महतो ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...