नई दिल्ली, फरवरी 2 -- अनाहत ने पहला पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता नई दिल्ली। भारतीय युवा स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार को वॉशिंगटन में शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जॉर्जिना केनेडी को 12-10, 11-5, 11-7 से हरा दिया। विश्व रैकिंग में 31वें स्थान पर काबिज 15 वर्षीय अनाहत ने स्क्वॉश ऑन फायर ओपन टूर्नामेंट जीता जो उनके करियर का 15वां खिताब है। जीत के बाद उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैं इन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी रैंकिंग बेहतर करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि ऐसा कर सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.