इटावा औरैया, जनवरी 3 -- महोत्सव अपने समापन की ओर है ऐसे में अंतिम व विशिष्ट प्रतियोगिता के रूप में मास्टरशेफ इटावा का आयोजन शनिवार को महोत्सव पंडाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक सदर भदौरिया ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। कार्यक्रम संयोजक संगीता गौर ने सदर विधायक का शॉल, प्रतीक चिन्ह आदि भेंट कर स्वागत किया। तीन अलग-अलग वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व अनमोल व्यंजन प्रस्तुत किये। जिन्हें न सिर्फ निर्णायकों ने सराहा बल्कि अतिथियों ने भी उनका स्वाद लेकर लोगों के हाथ के हुनर और पाक कला की सराहना की। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं। मध्यम वर्ग में सिमरन मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिमरन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.