गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अनाधिकृत निर्माण पर और अधिक सख्ती बरती जाएगी। मकान की सील तोड़कर दोबारा से निर्माण कार्य जारी करने वालों के विरूद्ध मामला भी दर्ज किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एक शिकायत की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त महावीर प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें तथा सील तोडक़र निर्माण करने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें सूचित करें। समाधान शिविर में चार शिकायतकर्ता अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, जिनकी सुनवाई के दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त ने अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेक्टर-48 से आए शिकायतकर्ता ने गलत प्रॉपर्टी आईडी का मामला समाधान शिविर में रखा। उन्होंने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी की दो आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.