बागपत, जनवरी 7 -- खेकड़ा। अनाधिकृत तरीके से आधार कार्ड बनाए जाने की शिकायत पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए रटौल के सुहैल जन सेवा केन्द्र पर छापेमारी की। कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं तहसीलदार वृत्तिका श्रीवास्तव ने किया। छापेमारी के दौरान जन सेवा केंद्र से आधार बनाने की मशीन, बायोमेट्रिक डिवाइस, लैपटॉप व अन्य उपकरण जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में केंद्र पर बिना अधिकृत अनुमति के आधार कार्ड बनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं। तहसीलदार वृत्तिका श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर केंद्र संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य जन सेवा केंद्रों की भी जांच कराई जाएगी, ताकि आमजन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.