संवाददाता, मार्च 27 -- लखनऊ के पारा स्थित बुद्धेश्वर निर्वाण रिहैबिलिटेशन सेंटर के 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार को उल्टी-दस्त और पेट में दर्द समेत दूसरी दिक्कतों के बाद सबको लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 घंटे में इलाज के दौरान 16 साल की रेनू और दीपा की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि आश्रम में बच्चे 10 दिन से पेट दर्द, उल्टी जैसी शिकायतें कर रहे थे। लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। उल्टी के साथ कुछ बच्चों के पेट से कीड़े भी निकले। दोनों किशोरियों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डेथ ऑडिट कराया जा रहा है। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। दो बालिकाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें रेफर किया गया है। फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। निर्वाण संस्था में अनाथ मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.