लखनऊ, मार्च 29 -- निर्वाण आश्रय केंद्र के लगभग एक दर्जन किशोर-किशोरियों में घातक बीमारी हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। एनीमिया की पुष्टि 10 से अधिक किशोर-किशोरियों में हुई है। करीब 40 मरीजों के रक्त नमूनों की रिपोर्ट आई है। बुद्धेश्वर निर्वाण आश्रय गृह में एक सप्ताह के दौरान पांच किशोर-किशोरियों की मौत हो गई। 35 से ज्यादा बच्चों को गंभीर अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें 16 किशोर-किशोरी लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं। तीन मरीज बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। 90 से ज्यादा किशोर-किशोरियों में भी बीमारी के लक्षण नजर आए हैं। जिनकी जांच कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रय गृह के 90 किशोर-किशोरियों के खून के नमूने एकत्र किए। जांच के लिए नमूने लोकबंधु अस्पताल की पैथोलॉजी में भेजे गए हैं। अभी कई तरह की जांच की रिपोर्...