बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता बदौसा में शासन से घोषणा होने के बाद ब्लाक कार्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू किया तो दूसरे ही दिन तहसीलदार अतर्रा पहुंचे। अनशनकारियों से बातचीत कर ग्रामसभा की जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। कस्बेवासियों की अर्से से बदौसा को ब्लाक बनाये जाने की मांग है। क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा के प्रयासों से बदौसा को ब्लाक बनाये जाने की घोषणा नवम्बर 2024 में शासन ने की। घोषणा होने के बाद तत्काल महुआ, नरैनी, बिसंडा ब्लाक से 43 गांव अलग कर बीडीओ नरैनी ने आनन-फानन शासन को नए ब्लॉक बनाए जाने की रिपोर्ट भेजी। इसके बाद से अब तक ब्लाक कार्यालय के जमीन मुकर्रर नहीं हो सकी। ब्लाक बनाये जाने को भूमि चिन्हीकरण न होने से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे के किनारे बदौसा स्थित सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.