जहानाबाद, अगस्त 6 -- बाजार स्थित अनरसा दुकानों में खरीदारों की लग रही भीड़ सावन माह में अनरसा की बढ़ जाती है डिमांड मखदुमपुर,निज संवाददाता। भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि हर ऋतु के अनुसार पर्व त्यौहार और उससे जुड़े मिठाइयां पकवान आदि बनाए जाते है। वर्षा ऋतु में सावन महीने का विशेष महत्व है। इस महीने के अनुकूल मिठाई अनरसा बनाई जाती है। सावन महीने में बारिश के फुहार के साथ वातावरण नमी युक्त हो जाता है।इस वातावरण में लोग सौंधी चीजे खाना पसंद करते है। इस महीनें में लोग अपने परिवार और मित्रो को उपहार मे अनरसा भेंट करते है। इस समय बाजार मे दर्जनो दुकाने अनरसा की खुल गई है। अनरसा की दुकानो मे भीड लग रही है। बिक्री बढने से अनरसा बनाने बाले कारीगरो को रोजगार मिल रहा है। बहुत सी महिलाए अपने धरो मे भी अनरसा बना लेती है। सावन महिने मे बेटियो के धर समन...