फरीदाबाद, फरवरी 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के होनहार छात्र अनय जैन ने जेईई मेंस सत्र-1 के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनय ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।अनय के जुड़वा भाई अरहम जैन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99.72 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। दोनों भाई मॉर्डन दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। स्कूल के डायरेक्टर-प्रिंसिपल यूएस वर्मा ने जेईई मेंस सेशन-1 में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। अनय और अरहम के पिता डॉ. श्रियांश जैन और मां डॉ. शालिनी दोनों चिकित्सक हैं। दोनों सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-19 में कार्यरत हें। परिवार ग्रेटर फरीदाबाद की बीपीटीपी रेजॉर्ट सोसाइटी में निवास करता है। डॉ. श्रियां...