मुंगेर, फरवरी 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को बिहार विशेष सशस्त्र (बीसफ) 9 जमालपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बीसफ परिसर में किया गया। शिविर की अगुवाई रेल जिला जमालपुर के एसआरपी सह बीसफ 9 जमालपुर के समादेष्टा विद्या सागर और मुंगेर सदर हॉस्पिटल रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. फैजुद्दीन की संयुक्त अगुवाई में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें करीब 20 पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने अपना-अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया। मौके पर एसआरपी विद्या सागर ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। इसे बचाना हर एक नागरिक का कर्तव्य है। रक्तदान महादान होता है। इससे बड़ा दान व सेवा दुनिया में कोई दूसरा नहीं होता है। इसलिए इस मुहिम को आगे बढ़ाते रहना चाहिए और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना चाहिए। डॉ. फैजुद्दीन ने कहा कि स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.