मऊ, फरवरी 8 -- मऊ। दूसरों को बीमारियों से बचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वयं गंदगी के बीच रहने को विवश हो रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के पीछे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बनाया गया कालोनी गंदगी और झाड़ियों के बीच घिरा हुआ है। यहां पर रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जल निकासी, साफ-सफाई आदि समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, बावजूद समस्या का अबतक कोई भी समाधान नहीं हो सका है। अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गंदगी और झाड़ियों के बीच रहना अपनी नियति मान चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को रहने के लिए विभाग की तरफ से जिला अस्पताल के पीछे कालोनी का निर्माण कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कालोनी में लगभग सौ कर्मचा...