नैनीताल, जनवरी 29 -- गरमपानी, संवाददाता। अनदेखी से त्रस्त होकर बाजार के व्यापारियों ने सड़कों के किनारे निकासी नाली बनाने का काम खुद ही शुरू कर दिया है। गुरुवार को व्यापारियों ने निर्माण का कार्य शुरू किया। व्यापारी विपुल ढौंडियाल ने बताया कि लंबे समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते समस्या जस की तस बनी रही। कहा कि हल्की बारिश में ही नालियां बंद हो जाती थीं, जिससे बाजार की पूरी गंदगी दुकानों और घरों में घुस जाती थी। इससे व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते नाली का निर्माण हो जाता, तो उन्हें यह कदम नहीं उठाना पड़ता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...