बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- अनदेखी : कंधे पर बस्ता और हाथों में चप्पू थामने को मजबूर नौनिहाल अस्पताल हो या स्कूल... हर काम के लिए जान हथेली पर रखनी लाचारी सरकारी नाविक नदारद, चंदा कर खरीदी टूटी नाव के सहारे सकुचीडीह के लोग पुल बनाने का शिलान्यास हुआ पर 7 माह बाद भी नहीं लगी एक ईंट सकुचीडीह के पास सकरी नदी पर 6.20 करोड़ से बना है पुल फोटो सकुचीडीह01- नाव के सहारे सकरी नदी को पार करते स्कूली बच्चे और सकुचीडीह के ग्रामीण। सुकचीडी02 - सकुचीडीह के पास पुल निर्माण के लिए लगाया गया योजना का बोर्ड। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। दावों और हकीकत में कितना फर्क होता है, इसकी बानगी देखनी हो तो जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर गिरियक प्रखंड की गाजीपुर पंचायत के सकुचीडीह चले आइए। यहां सकरी नदी पर 6.20 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास हुए सात माह बीत च...