लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय शहर में जाम की समस्या से आम लोग रोजाना दो-चार हो रहे हैं, लेकिन हालिया दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर हालात और भी बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहरवासियों का आरोप है कि अब यातायात की कमान ऐसे जवानों के हाथों में सौंप दी गई है, जिन्हें न तो ट्रैफिक प्रबंधन का अनुभव है और न ही आधुनिक उपकरणों के संचालन की जानकारी। इससे जाम की समस्या कम होने के बजाय और गंभीर होती जा रही है। जानकारी के अनुसार, यातायात थाना में तैनात सभी प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों को हटा दिया गया है और उनकी जगह नए होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इन नए जवानों के बारे में बताया जा रहा है कि वे न तो यातायात संकेतों को सुचारू रूप से नियंत्रित करना जानते हैं और न ही चालान काटने वाली पीओएस मशीन के संचालन से परिचित हैं। ऐसे में शहर...