रांची, मार्च 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सुरसू में गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक 20 वर्षीय अनिल प्रजापति सुरसू गांव का निवासी था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि अनिल बुधवार की रात आठ बजे घर में बगैर बताए निकला था। बगल में एक शादी समारोह था सुबह तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकले गुरुवार को दिन के एक बजे ग्रामीणों ने अनिल के शव को चेकडैम के पास खेत में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि शव का आधा हिस्सा मिट्टी में दबा था। मृतक की नाक से खून निकलने के निशान थे। शव मिट्टी से सना था। सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की और शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि ...