रांची, दिसम्बर 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे लगातार उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को गेतलसूद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधान सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। अनगड़ा और सिकिदिरी भाजपा मंडल द्वारा आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व सुनील महतो और सोहराई बेदिया ने किया। पुतला दहन से पूर्व गेतलसूद चौक से दुर्गा मंदिर परिसर तक विरोध स्वरूप शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ता बांग्लादेशी हिन्दू दीपू चंद्र दास के हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू परिवार सुरक्षित नहीं हैं। विशिष्ट अतिथि जैलेन्द्र कुमार ने विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल उठाए। मौके पर सत्यदेव मुंडा, अनुराधा मुंडा, रामसाय मुंडा, नरेश साहू, बुधराम बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.