रांची, सितम्बर 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। करमा पर्व में अपने मायके आई काशीडीह की नवविवाहिता सुचित्रा कुमारी चार सितंबर की शाम से अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब है। सुचित्रा का विवाह सात माह पहले अड़की थाना के वीरडीह गांव के एक युवक के साथ हुआ था। करमा पर्व में वह अपने पति के साथ मायके आई थी। करमा के बाद सुचित्रा का तबीयत खराब हुई इसके बाद पति अकेले अपने घर चला गया। इधर, पति के घर जाने के बाद सुचित्रा गायब हो गई। रविवार को सुचित्रा के परिजनों ने अनगड़ा थाना में लापता होने का सनहा दर्ज कराया है। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का आया है। पुलिस जल्द इसका खुलासा कर लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.