रांची, जून 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अनगड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की। उन्होंने जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में आम का पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। अभियान का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पांच जून से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के प्रति जन जागरुकता और हरियाली को बढ़ावा देना है। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक उत्तरदायित्व पर निर्भर है, पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। यह केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन ही प्रदान नहीं करता है बल्कि मिट्टी के कटाव को भी रोकता है और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक संख्य...