रांची, नवम्बर 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा की 150वीं जयंती पर झामुमो अनगड़ा प्रखंड समिति के पदाधिकारी, सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स्थित बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड की संस्कृति और परंपरा को बचाने का शपथ लिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रिझुआ मुंडा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मुंडा, पूर्व टीएससी सदस्य जमल मुंडा, सचिव अम्मनुलाह अंसारी, उपाध्यक्ष गणेश बेदिया, मनीष नायक, ननकेश्वर मुंडा, जगदीश महतो, राजू प्रमाणिक, रोशन साहू, जगदीश मुंडा, हरदयाल मुंडा, राजकिशोर पांडेय, अरशद अंसारी, रामदास लोहरा, अर्जुन बेदिया और सुधीर भोगता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.