रांची, जुलाई 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर अनगड़ा के विभिन्न शिवालयों में जल अर्पण के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। प्राचीन महादेव मंदिर महेशपुर, अनगड़ा, जोन्हा, गेतलसूद, सिकिदिरी और गोंदलीपोखर में भक्त कतारबद्ध होकर जलार्पण के लिए इंतजार करते नजर आए। इस दौरान लक्ष्मण बाबा के नेतृत्व में स्वर्णरेखा नदी से बाबा लक्ष्मेश्वर धाम बाहेया तक कांवर यात्रा निकाली गई। भक्तगण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया। यात्रा में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा शामिल हुई। इनके साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, ग्राम प्रधान शिवलाल पाहन, नन्हकू महतो और देवनाथ महतो आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...