रांची, जनवरी 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 37वें भगत टुसू मेला के आयोजन को लेकर रविवार को साल्हन में डॉ रीझू नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले के सफल संचालन के लिए कमेटी गठित की गई। गठित कमेटी में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त राजू नायक को अध्यक्ष, एतवा भगत और शिबू मुंडा संरक्षक, डॉ रीझू नायक को संयोजक और सिकंदर अंसारी, मनक करमाली, प्रकाश नायक, रितेश मुंडा, दीपक मुंडा और संजय करमाली को उपाध्यक्ष चुना गया। बिरजा मुंडा को सचिव, जबकि दुर्योधन नायक, निकू मुंडा को उप-सचिव बनाया गया है। भूषण नायक कोषाध्यक्ष और सुरेश मुंडा उप-कोषाध्यक्ष चुने गए। संरक्षक मंडली में किशोर मुंडा, सलीम अंसारी, रामपद चौधरी, बरतू मुंडा, सगीर अंसारी, परमानंद साहू और जनक करमाली को रखा गया है। खेल की जिम्मेदारी सूरज करमाली, सू...