रांची, मई 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मसरी जारा में 11 दिनी शिव मंडा पूजा बुधवार संपन्न हो गई। 175 भोक्ता और 175 सोख्ताइन पूजा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार की सुबह शिवभक्तों ने अंगारों पर चलकर फूलखुंदी की। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि रामसाय मुंडा ने जागरण अखाड़ा की शुरुआत की। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भगवान शिव-पार्वती की असीम भक्ति का यह पर्व भारत में 3000 ईसा पूर्व नागवंशी राजाओं द्वारा शुरू किया गया था। आस्था का यह पर्व हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। झूलन के दौरान बरसाए फूल को अंचल में लेने के लिए महिलाओं के बीच होड़ लगी थी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य संजोती देवी, अघनू महतो, सीताराम मुंडा, जगेश्वर महतो, शिकारी महतो, संजय नायक, धनीराम महतो समिति के अध्यक्ष लालदेव महतो, महेंद्र महतो और स...