रांची, सितम्बर 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर बुधवार को रिम्स के सहयोग से जसपुरिया बीएड कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 24 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जसपुरिया बीएड कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। रामकुमार पाहन ने कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है। जैलेन्द्र कुमार ने लोगों से एक बार रक्तदान करने का आह्वान किया। विनय महतो धीरज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हमेशा रक्तदान करते हैं। मौके पर भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, गेतलसूद के उपमुखिया शंकर बैठा, बिगेश्वर महतो, गौरीशंकर मुंडा, पंचम भोगता, भीम महतो, उमेश साहू और गोविंद महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.