रांची, अगस्त 2 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि उद्योगिनी संस्था रांची द्वारा शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के राजाडेरा, सुपा, हेसल की 15 महिला लाह किसानों के बीच नि:शुल्क 3000 सेमियालता के पौधों का वितरण किया गया। पौधा का वितरण समाजसेवी दिलीप कुमार मिर्धा और संगीता देवी ने किया। सभी किसानों को दो-दो सौ पौधे दिए गए। इस पौधे का उपयोग लाह की खेती के लिए किया जाता है। वे किसान जिनके पास कुसुम और बेर का पेड़ नहीं है वे सेमियालता के पेड़ पर लाह की खेती करते हैं। सेमियालता पेड़ पर लाह की खेती कर किसान काफी कम समय में बेहतर गुणवत्तापूर्ण लाह का उत्पादन कर लाखों रुपये कमा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.