रांची, सितम्बर 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती, झारखंड का सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग सेवाधाम, गुड़ीडीह, जोन्हा, रांची में शुरू किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने दीप जलाकर किया। सेवा भारती के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रामाकांत दूबे ने बताया कि सेवा सारथी का चौथा प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है। 10 सेवा कार्यों को देखने वाले ऐसे सेवा सारथी को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उनका सर्वागीण विकास किया जाता है। प्रशिक्षण वर्ग में सामाजिक जागरुकता के पंच परिवर्तन के संदर्भ में चंदन मिश्र ने प्रतिभागियों को जागरूक किया। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन के पांच सूत्रों-कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्व का जागरण विषय से प्रतिभागियों को अवगत कराया। वर्ग में सामा...