रांची, मार्च 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के सहेदा मोड़ पर मंगलवार से सात दिनी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह रासलीला अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। पांच किमी की दूरी तय कर 251 महिलाओं ने गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर भागवत कथा स्थल में स्थापित किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार कलश यात्रा में शामिल हुए। 25 मार्च को कथा का समापन होगा। कार्यक्रम का आयोजन महर्षि वाल्मीकि दिव्यांग एवं अनाथ कल्याण सेवाश्रम संस्थान ने किया। कथावाचन पंडित नंदकिशोर शास्त्री महाराज करेंगे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भागवत कथा जीवन जीने की कथा है। मौके विशिष्ट अतिथि मुखिया राजेंद्र बेदिया, नंदलाल राम, चमरू बेदिया, प्रकाश यादव, शिवधर रजवार, किरण देवी, जयनंदन सिंह, फूले राधे, अनिल राज, जगदीश रजवार, सीताराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.