रांची, अगस्त 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चिलदाग और हाहे में शनिवार की रात दो लोगों को सांप ने डंस लिया। समय पर दोनों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दोनों की जान बच गई। पहली घटना में चिलदाग निवासी हाकिम अंसारी को रात में सांप ने डंस लिया था। दूसरी घटना में हाहे निवासी कलेश्वर प्रमाणिक को भी सांप ने डंस लिया। परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी अनगड़ा ले गए, जहां दोनों को रिम्स ले जाया गया। समय पर दोनों का इलाज होने से जान बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.